फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऋषि कपूर के मुम्बई के एच॰एन॰ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे । ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे।

ऋषि कपूर का जन्म सितम्बर 1952 में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात अपने पिता राजकपूर की फिल्म बॉबी से की थी। ये फिल्म 1973 में रिलीज़ हुई थी। उन्हें फिल्म बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफैयर पुरस्कार से नवाजा गया था। ऋषि कपूर को साल 2008 में फ़िल्मफैयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। ऋषि कपूर की साल 1980 में अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी हुई थी। ऋषि कपूर ने फिल्म जगत को कई हिट फिल्मे दी थी। वे अच्छे अभिनेता के साथ साथ अच्छे इंसान भी थे।

पिछले साल ही वे अमेरिका से कैंसर का इलाज कराके भारत लोटे थे 3 अक्टूबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आयी थी। उनका 11 महीने तक अस्पताल में इलाज चला था इतने लंबे समय के बाद जब वह देश को लौटे तो उनके fans में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। किन्तु आज उनके निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है।
ऋषि कपूर के fans द्वारा किये गए कुछ tweets
